Bhulekh UP (भूलेख उत्तरप्रदेश) जमीन और मालिक की जानकारी ऐसे चेक करे

UP Bhulekh (उत्तरप्रदेश) – यह उत्तरप्रदेश राज्य का भूमि अभिलेख पोर्टल यहा पर आपको जमीन से सम्बंधित जानकरी ऑनलाइन प्राप्त होगी। जैसे की खसरा खतौनी यानि अधिकार अभिलेख नकल, भू नक्शा और अन्य लैंड रिकॉर्ड।

उत्तरप्रदेश में जमीन के रेकॉर्ड्स यानि भूलेख खसरा खतौनी Bhulekh UP पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है इसके लिये आपको किसी कार्यालय में जाने की जरुरत नहीं है।

UP Bhulekh पोर्टल पर क्या जानकारी देख सकते हैं?

सेवा का नाम क्या जानकारी मिलती है
रियल टाइम खतौनी की नकल वर्तमान फसली वर्ष के आधार पर अपडेट खतौनी विवरण
खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल पुराने फसली वर्ष की खतौनी रिकॉर्ड की प्रति
भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जमीन/गाटा बेचा गया है या नहीं
भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जमीन पर केस/विवाद दर्ज है या नहीं
राजस्व ग्राम खतौनी कोड व यूनिक कोड ग्राम कोड और गाटा यूनिक पहचान नंबर
Other Land Services अन्य जमीन संबंधी सुविधाएँ

UP Bhulekh पर खतौनी नकल (जमीन की जानकारी) ऐसे निकाले

Bhulekh UP पोर्टल पर दो प्रकार की खतौनी नक़ल उपलब्ध है १) रियल टाइम खतौनी नकल और २) खतौनी अधिकार अभिलेख नक़ल इन दोनों खतौनी नक़ल में अंतर है आपको जो नक़ल चाहिये वे आप निकाल सकते है उत्तरप्रदेश में फसली वर्ष ५ साल का होता है।

नकल का प्रकार विवरण
रियल टाइम खतौनी की नकल वर्तमान समय की फसली नकल
खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल पुराने फसली वर्ष की नकल
  • रियल टाइम खतौनी नकल और खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखने के लिये अधिकृत upbhulekh.gov.in पोर्टल पर जाये। बादमे सर्विसेस में से खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखे इस सर्विस चुने।
UP Bhulekh Khatauni Nakal

  • खतौनी नकल खोजने के लिये अपना जनपद, तहसील और ग्राम का नाम / कोड चुने।
khatauni nakal देखें के लिये जनपद, तहसील, गांव चुने

  • नकल का प्रकार वर्तमान फसली या फिर पुराणी फसली वर्ष चुने बादमे खोजने के लिये सामने दिये गये विकल्पो में से कोई एक चुने।
  1. खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजे
  2. खाता संख्या द्वारा खोजे
  3. खातेदार के नाम द्वारा खोजे
  4. भूमिश्रेणी द्वारा खोजे
  5. नामांतरण दिनांक से खोजे
  • बादमे संख्या दर्ज करके खोजे पर क्लिक करे स्क्रीनपर एक सूचि आयेगी इसमें अपना खसरा/खाता चुने और उद्धरण देखे पर क्लिक करे।
Khatauni Nakal खोजे

  • आखिर में खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल आयेगी इसमें आपको जमीन की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे की श्रेणी, खातेदार का विवरण, खातेदारी प्रारंभ होने का का विवरण, भूमि का विवरण, खातेदार का अंश और अन्य जानकारी।
UP Bhulekh Khasra Khatauni
Note: भूखंड (गाटा) की वाद, विक्रय, भू-नक्शा और नामांतरण स्थिति जानने के लिए लाल अंक वाली खसरा संख्या चुनें।

क्या ऑनलाइन रिकॉर्ड पूरी तरह वैध है?

पोर्टल पर उपलब्ध सूचना मुफ़्त और जानकारी के लिए होती है। अगर आपको आधिकारिक/प्रमाणित कॉपी चाहिए, तो तहसील कार्यालय से प्रमाणिक दस्तावेज़ ले सकते है। यह प्रामाणिक दस्तावेज किसी भी सरकारी काम के लिये स्वीकृत होते है।


खतौनी पढ़ना सीखे

खतौनी नकल (Khatauni Nakal) उत्तर प्रदेश में जमीन से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होता है, जिसमें भूमि स्वामी, अंश, गाटा संख्या और भूमि का पूरा विवरण दर्ज होता है। सही तरीके से खतौनी नकल पढ़ना आना बेहद जरूरी है।

खतौनी विवरण उसका मतलब
खाता विवरण (अप्रमाणित प्रति) इसका मतलब यह खतौनी प्रमाणित नहीं है अगर आपको प्रमाणित खतौनी चाहिये तो अपने तहसील कार्यालय से प्राप्त कर सकते है.
ग्राम का नाम यह खतौनी जिस भी गांव की होगी उसका नाम
परगना जिला → तहसील → परगना → गांव
यही प्रशासनिक क्रम है।
तहसील तहसील का नाम
जनपद जिले का नाम
फसली वर्ष – फसली वर्ष की तारीख
– फसली वर्ष ५ साल का होता है
– अगर आपकी खतौनी में कोई आदेश हुआ है तो वो आपकी खतौनी में ५ साल बाद अपडेट होता है
भाग – भाग से आप यह पता कर सकते है की जमीन किस प्रकार की है
– भाग आप भूमि प्रकार सूचि से Match करके जमीन का प्रकार जान सकते है
खाता संख्या – हर खतौनी का खाता संख्या अलग अलग होता है इससे आप खतौनी आसानी से खोज सकते है
खातेदार का नाम / पिता पति संरक्षक का नाम / निवास स्थान – यहां उन सभी लोगों के नाम होंगे जो इस खतौनी की जमीन के मालिक हैं
खसरा संख्या – इसे गाटा संख्या भी कहते है
– अगर उसी ग्राम में एक से ज्यादा जमीन है तो एक से ज्यादा खसरा संख्या होगी
क्षेत्रफल – क्षेत्रफल हेक्टेयर में लिखा होता है
– हर खसरा संख्या के आगे उसका क्षेत्रफल दिया रहता है
आदेश – नामांतरण/ट्रांसफर का आदेश
– खातेदार की मृत्यु पर वारिस दर्ज आदेश
– बैंक बंधक/कर्ज से संबंधित आदेश
टिपण्णी – खतौनी में हुए आदेश या विशेष उल्लेख यहां लिखे होते हैं

उत्तर प्रदेश भूमि प्रकार सूची

क्रम सं. भूमि प्रकार सरल विवरण भूमि प्रकार कोड
11सरकार / ग्राम सभा द्वारा खेती की जाने वाली जमीन11
21-ककिसान के अधिकार वाली जमीन (संक्रमणीय)12
31-क(क)खाली / उपयोग में न आने वाली जमीन13
41-खसरकार द्वारा दी गई (Government Grant) जमीन14
52मालिक के पूरे अधिकार वाली जमीन21
63असामी (किरायेदार) के अधिकार की जमीन31
74बिना अनुमति कब्जे की जमीन41
84-कजोत सीमा कानून से ली गई अतिरिक्त जमीन42
94-क(ख)अन्य जोत सीमा से संबंधित जमीन43
105-1नई परती खेती योग्य जमीन51
115-2पुरानी परती खेती योग्य जमीन52
125-3-कलकड़ी वाले जंगल की खेती योग्य जमीन53
135-3-खझाड़ियाँ व छोटे पेड़ों वाली जमीन54
145-3-गपशु चराने की जमीन55
155-3-घघास व बाँस वाली जमीन56
165-3-ङअन्य खेती योग्य बंजर जमीन57
175-क(क)वन अधिकार कानून के तहत खेती की जमीन58
185-क(ख)वन अधिकार कानून के तहत रहने की जमीन59
195-क(ग)वन अधिकार कानून के तहत सामुदायिक जमीन60
206-1पानी में डूबी रहने वाली जमीन61
216-2सड़क, भवन, रेलवे आदि की जमीन62
226-3कब्रिस्तान / श्मशान की जमीन63
236-4अन्य गैर-कृषि जमीन64
247असामी के कब्जे व उपयोग की जमीन71
259बिना सहमति कब्जा की गई जमीन91

UP Bhulekh संपर्क जानकारी

कम्प्यूटर सेल
राजस्व परिषद्, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
Email : bhulekh-up[at]gov[dot]in
Mob : 0522-2217144